आज की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए करेंट अफेयर्स का अध्ययन बेहद जरूरी हो गया है। चाहे वह SSC, UPSC, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस, NDA, CDS या कोई अन्य सरकारी परीक्षा हो – ताज़ा घटनाओं और समसामयिक मुद्दों पर पकड़ मजबूत होना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं 14 सितम्बर 2025 के करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर (Current Affairs Questions and Answers in Hindi)। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, खेल, पुरस्कार, विज्ञान-तकनीक, राजनीति, अर्थव्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
यदि आप रोजाना करेंट अफेयर्स की तैयारी करते हैं, तो निश्चित रूप से यह आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को और मज़बूत बनाएगा। आइए देखते हैं आज के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।
फ्रांस के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं?
उत्तर >> सेबेस्टियन लेकोर्नू
पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब किस देश ने जीता है?
उत्तर >> भारत
G20 शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
उत्तर >> संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘जापद 2025’ कहाँ आयोजित हुआ है?
उत्तर >> रूस
US Open 2025 (पुरुष एकल) का विजेता कौन है?
उत्तर >> कार्लोस अल्कराज (स्पेन)
महिला एकल US Open 2025 विजेता कौन है?
उत्तर >> आर्यना सबलिंका (बेलारूस)
सितंबर 2025 में रॉयल भूटानी बौद्ध मंदिर का उद्घाटन कहाँ हुआ?
उत्तर >> राजगीर, बिहार
प्रोफेसर वी के गोक पुरस्कार 2025 से किस लेखक को सम्मानित किया गया है?
उत्तर >> आनंद वी पाटिल
भारत का पहला गिद्ध संरक्षण पोर्टल किस राज्य ने लॉन्च किया?
उत्तर >> असम
‘Mother Mary Comes To Me’ पहली किताब किस लेखिका की है?
उत्तर >> अरुंधति रॉय
वृंदावनी वस्त्र का भारत को लोन किस देश ने देने की घोषणा की है?
उत्तर >> ब्रिटेन
सितंबर 2025 में नॉर्वे के प्रधानमंत्री के रूप में कौन निर्वाचित हुए?
उत्तर >> जोनास गार स्टोरे
भारत के 15वें उपराष्ट्रपति कौन बने हैं?
उत्तर >> सीपी राधाकृष्णन
ओफेक 19 एडवांस्ड स्पाई सैटेलाइट किस देश ने लॉन्च किया?
उत्तर >> इजराइल
दुनिया की पहली mRNA कैंसर वैक्सीन (एंट्रोमिक्स) किस देश ने विकसित की है?
उत्तर >> रूस
सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम रिपोर्ट 2023 के अनुसार भारत में शिशु मृत्यु दर कितनी हो गई है?
उत्तर >> 25 (प्रति 1000 जीवित जन्म)
पहली बांस आधारित बायो रिफाइनरी किस राज्य में खोली जाएगी?
उत्तर >> असम
तीसरी त्रिपक्षीय परामर्श बैठक भारत-ईरान-अर्मेनिया कहाँ आयोजित हुई?
उत्तर >> ईरान (तेहरान)
पहली बार समुद्र तट समुद्री स्लग की वजह से किस देश ने बंद किए?
उत्तर >> स्पेन
द चोला टाइगर्स: Avengers of Somnath पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर >> अमीष त्रिपाठी
ऑपरेशन राहत के तहत भारतीय सेना ने 6000 से अधिक लोगों को कहाँ बचाया?
उत्तर >> उत्तरी भारत (बाढ़ प्रभावित क्षेत्र)
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2025 कब मनाया गया?
उत्तर >> 10 सितंबर
भारत का चौथा पूर्ण साक्षर राज्य कौन सा बना है?
उत्तर >> हिमाचल प्रदेश (99.3% साक्षरता दर)
डेबरीगढ़ वन्य जीव अभयारण्य किस राज्य में है?
उत्तर >> ओडिशा
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस कब मनाया गया?
उत्तर >> 11 सितंबर
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार (10 लाख+ आबादी) किस शहर ने जीता?
उत्तर >> इंदौर
स्केचर्स के नए ब्रांड एंबेसडर कौन बने?
उत्तर >> मोहम्मद सिराज
भारत में राष्ट्रीय साक्षरता दर (2023-24) कितनी पहुंची?
उत्तर >> 80.9%
भारत किस वैश्विक हेल्थ एआई नेटवर्क का सदस्य बना?
उत्तर >> हेल्थ एआई ग्लोबल रेगुलेटरी नेटवर्क